ऑगस्टिन होटल बंदरगाह, कई मुख्य आकर्षणों और बार्गन के शॉपिंग एरिया के नज़दीक एक केंद्रीय स्थान पर है। इस वर्ष, यह अपनी 100 वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस प्रकार, यह परिवार संचालित शहर का सबसे पुराना होटल है। एक विशाल कला संग्रह के साथ अतिथि अपने आप को एक आकर्षक होटल में पाएंगे और जहाँ कोई भी दो कमरे एक समान नहीं हैं। बार्गन की सबसे पुरानी सरायों में से एक, अल्तोना वाइन बार और किचेन एक आदर्श स्थान है, जहां 400 साल पहले के एक ग्रामीण परिवेश में गुणवत्तापूर्ण पेय और स्थानीय भोजन का आनंद लिया जा सकता है।
ऑगस्टिन का इतिहास बहुत पीछे का… बहुत पुराना है। न केवल यह बार्गन का सबसे पुराना परिवार संचालित होटल है, इसका प्रबंधन एक ही परिवार की चार पीढ़ियों द्वारा किया गया है। होटल के सेलर में जाएँ, और आपको अल्तोना मिल जाएगी – एक वाइनबार और रेस्तरां जिसका माहौल अनोखा है, जिसके मूल को समय में 400 साल पीछे जाकर खोजा जा सकता है।
एक ऐसा अनुभव जिसे गंवाया नहीं जा सकता!
आज का ऑगस्टिन होटल एक स्नेहपूर्ण और अंतरंग परिवेश प्रदान करता है। पारंपरिक शैली और आधुनिक डिज़ाइन के अपने अद्भुत मिश्रण और नॉर्वेजियन समकालीन कला के अपने विशाल संग्रह के साथ, ऑगस्टिन एक ऐसा होटल है जिसने अपनी अनूठी पहचान बनाई है। दूसरे शब्दों में, यह ऑथेन्टिक बार्गन का एक अंश है।
ऑथेन्टिक बार्गन एकदम पास ही है। एक्वेरियम, मछली बाज़ार, बंदरगाह और फ़्लिबेनन फ्यूनिकलर केवल थोड़ी देर की पैदल दूरी पर हैं। अपना छाता उठाइए और खोज पर निकल जाइए – बार्गन में सभी कुछ आसान पहुंच के भीतर है।
ऑगस्टिन होटल में आपका स्वागत है – बंदरगाह के नज़दीक बार्गन का सबसे अधिक दिलपसंद होटल।
होटल स्ट्रैंडकाईन टर्मिनल के पास शहर के केंद्र में स्थित है। निकटतम बहुमंजिला कार पार्किंग क्लोस्टरगार्सजेन में है। सार्वजनिक परिवहन के लिए पहुंच आसान है, और एक्वेरियम, मछली बाजार, बंदरगाह, और फ़्लिबेनन फ्यूनिकलर जैसे आकर्षण केवल थोड़ी देर की पैदल दूरी पर हैं।
फ़्लेस्लैंड एयरपोर्ट से: लाइट-रेल से बाइपार्कन। पैदल दूरी, 700 मीटर। मछली बाजार के लिए एयरपोर्ट बस। पैदल दूरी, 550 मीटर।
बार्गन रेलवे स्टेशन से: पैदल दूरी, 1.1 किमी।
स्ट्रैंडकाईन टर्मिनल से: पैदल दूरी: 250 मीटर। बंदरगाह के निकट टैक्सी रैंक।
हर्टिग्रुटेन टर्मिनल से: पैदल दूरी, 1 किमी। टैक्सी बुकिंग: बार्गन टैक्सी, टेली. नं. 07000.
कार द्वारा: होटल द्वारा 10 अतिथि पार्किंग स्थल उपलब्ध कराए गए हैं। पार्किंग पहले से बुक करायी जानी चाहिए। निकटतम बहुमंजिला पार्किंग क्लोस्टरगार्सजेन में है जहाँ हमारे अतिथियों को 15% की छूट दी जाती है, और सिटी पार्क पी-हस में, यदि टिकट हमारे फ़्रंट डेस्क द्वारा मान्य किए गए हैं, तो हमारे अतिथियों को 30% छूट की पेशकश की जाती है।
भोजन और पेय:
अल्तोना वाइन बार और किचेन में, 400 साल पुराने परिवेश में अच्छे भोजन और पेय का आनंद लिया जा सकता है। बार को शैंपेन और वाइन के अपने विशाल चयन के लिए वाइन स्पेक्टेटर के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।
कॉन्फ्रेंस और फ़ंक्शन रूम्स:
ऑगस्टिन होटल में छोटी मीटिंग्स और फ़ंक्शन्स के लिए उपयुक्त तीन स्थान हैं। हमारी सबसे बड़ी जगह, स्क्रिवरगार्डन है जिसकी क्षमता 70 लोगों की है।
ब्रेकफ़ास्ट: ब्रेकफ़ास्ट शामिल है, और भूतल पर ब्रैसियर नं. 22 में दिया जाता है।
खुलने का समय:
सोमवार से शुक्रवार: 06.30–10.00
शनिवार-रविवार: 07.00–11.00
फिटनेस सुइट: हमारे अतिथियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। 24/7 खुला है।
लगेज स्टोरेज: 24/7 उपलब्ध है।
वायरलेस इंटरनेट का उपयोग: पूरे होटल में मुफ़्त वाईफ़ाई।
पालतू जानवर: कुत्तों और बिल्लियों को, समझौते के अधीन, अनुमति है।
समाचार पत्र और कॉफ़ी/चाय: चाय और कॉफ़ी स्वयं लेने के लिए हम अपने अतिथि का स्वागत करते हैं।
यूटिलिटी रूम: केतली, वॉशिंग/सुखाने की सुविधाओं, इस्त्री और इस्त्री बोर्ड के साथ यूटिलिटी कमरा।
चेक-इन: 15.00 बजे से।
चेक-आउट: 12.00 बजे तक।
फ्रंट डेस्क: 24/7 खुला है।
कॉट: कॉट्स उपलब्ध हैं।
दिव्यांगों हेतु सुविधाएं: पूरे होटल में व्हीलचेयर से पहुंचा जा सकता है।
धूम्रपान: होटल में स्मोक-फ़्री आंतरिक वातावरण है। निर्दिष्ट बाह्य क्षेत्र, जहां अतिथि धूम्रपान कर सकते हैं, प्रदान किए गए हैं। होटल के कमरों या अन्य आंतरिक क्षेत्रों में धूम्रपान करने से न्यूनतम NOK 1500 की फ़ीस देनी होगी।
सिटी बाइक्स: सिटी बाइक स्टेशन होटल के निकट है।